रायबरेली। जिले में पति के साथ बाइक से मायके जा रही एक महिला ने अपने बच्चे के साथ शारदा नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन पानी पेट में चले जाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई।

नाराज पत्नी ने नदी नें छलांग लगाई

बताया जा रहा है कि गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे भोपाल सिंह गांव निवासी मीनू अपने पति के साथ साइकिल में सवार होकर ससुराल जा रही थी। इसी दौरान रायबरेली-महाराजगंज रोड पर चलते-चलते किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद छिड़ गई और बात बढ़ती देख आवेश में आई मीनू ने साइकिल से उतरकर बच्चे को लेकर हरदासपुर के पास शारदा नहर में छलांग लगा दी और पति ने तुरंत छलांग लगाकर दोनों को बच्चे लिया।

READ MORE: छोड़ना मत मारो इसे… दबंगों ने दूल्हे की सरेराह की पिटाई, Video देख सहम जाएगा दिल

घटना की सूचना पर पहुंची रायबरेली पुलिस ने महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि बाइक पर जाते समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद नाराज महिला ने यह कदम उठा लिया। मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।