Business Desk- 9 May Bank Holiday : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक छुट्टियों की एक लिस्ट पहले से जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किन दिनों किन शहरों में और किन कारणों से बैंक बंद रहेंगे. इसलिए, किसी भी दिन बैंक जाने का प्लान बनाने से पहले हर किसी के लिए RBI की बैंक छुट्टियों की लिस्ट देखना जरूरी है.

अगर आप जल्द ही बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पहले से ही RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए. अब, कल 9 मई की बात करें तो, RBI ने बैंक की छुट्टी घोषित की है. आइए जानते हैं कि कल कहाँ और क्यों बैंक बंद रहेंगे.
9 मई को बैंक की छुट्टी
कल, 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती (जन्मदिन) है. इसी वजह से RBI ने कल के लिए बैंक की छुट्टी घोषित की है. RBI की बैंक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, कल सिर्फ़ एक राज्य पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे. इस तरह रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के अवसर पर कल पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे.
क्या कल, शनिवार को बैंक बंद रहेंगे?
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के अलावा कल महीने का दूसरा शनिवार भी है. इसलिए, दूसरा शनिवार होने के कारण, कल 9 मई को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. यह ध्यान देने वाली बात है कि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.
16 मई को बैंक की छुट्टी
9 मई के बाद 16 मई को भी बैंक बंद रहने वाले हैं. 16 मई को बैंक सिर्फ एक शहर गंगटोक में बंद रहेंगे. इस दिन ‘राज्य दिवस’ के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

