बांदा. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने सिर्फ इस बात से नाखुश होकर मौत को गले लगा लिया, क्योंकि उसकी पत्नी से मायके नहीं लौटी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- खेल-खेल में आई मौतः पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की थमी सांसें, जानिए कब और कैसे घटी घटना…
बता दें कि पूरा मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवैया गांव का है. जहां रहने वाले राकेश नाम के युवक की उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी. 3 महीने से अपने मायके में ही रह रही थी. राकेश ने कई बार उसे वापस आने को कहा, लेकिन उसकी पत्नी ने उसकी एक न सुनी.
इसे भी पढ़ें- ‘चुनाव जीतने के लिए अखिलेश जी…’, लंबे बालों को लेकर ओपी राजभर का करारा तंज, जानिए सपा सुप्रीमो को लेकर ऐसा क्या कहा?
घटना की एक रात पहले भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया. जिससे आहत होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी. मामले की जानकारी तब हुई, जब राजेश की मां की नींद खुली. इस दौरान उन्होंने युवक की लाश फांसी के फंदे से लटका पाया. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

