अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. वाहन चोरी की वारदातों पर नकेल कसने में जुटी मुगलसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने अंतरजनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्यों को दबोच कर उनके पास से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, सात एंड्राइड मोबाइल, एक तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की है. पकड़े गए बदमाशों में दो के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास और लूट समेत संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं.
इसे भी पढ़ें- UP में ‘तानाशाह’ सरकार! पूर्व प्रधान की हत्या के बाद परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, ये कहां का सुशासन है योगी जी?
बता दें कि पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस वीआईपी गेट पर चेकिंग कर रही थी. तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुढेखुर्द गांव स्थित तालाब के पास कुछ संदिग्ध युवक चोरी की बाइकों के साथ मौजूद हैं. थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपी लोटन पाल उर्फ विजय पाल, सचिन जायसवाल और ऋतिक जायसवाल को धर दबोचा.
इसे भी पढ़ें- बाप, बेटा और खूनी साजिशः रिश्तेदारों को फंसाने पिता ने 13 साल के बेटे को सुलाई मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या की वारदात
पूछताछ में गैंग ने कबूला कि वे वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर समेत आसपास के जिलों के रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बाजार, घाट और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चुराते थे. चोरी के बाद वाहनों को 10-15 दिन तक छिपाकर रखते थे. पांच-छह बाइक इकट्ठा होने पर मैजिक से बिहार ले जाकर औने-पौने दाम में बेच देते थे. इस बार भी दो साथी मैजिक की व्यवस्था करने गए थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने गैंग को पकड़ लिया. पुलिस फरार दो साथियों की तलाश में दबिश दे रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

