करनाल। तरावड़ी क्षेत्र में नाडाना रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती आल्टो कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगने के बाद कुछ ही देर में पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया और जलकर पूरी तरह खाक हो गया। गनीमत रही कि कार सवार ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, कार सवार सुबह इंद्री से तरावड़ी की तरफ काम पर जाने के लिए निकला था। वह अपनी आल्टो कार से नाडाना रोड पर पहुंचा ही था कि अचानक कार में शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आई। इसके बाद कार में आग लग गई।
कार में अचानक आग लगते ही कार सवार ने बिना देर किए वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही समय में कार धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना के बाद नाडाना रोड पर कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। हादसे में कार सवार के सुरक्षित बच जाने से बड़ी घटना टल गई।

