Vijayawada Love Affair: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका अपने प्रेम से शादी के लिए जिद रही थी। जब प्रेमी ने प्रेमिका की शादी वाली जिद नहीं मानी तो युवती ने अपने परिवार वालों को सारी बात बताई। इसके बाद प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी की जमकर कुटाई कर दी। नौबत युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराने तक पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस घटना की जांच शुरू कर दी है, जिस युवक की पिटाई की गई, उसका नाम साई चंदू है।
युवती साई चंदू से प्यार करती थी। युवती के घरवालों ने उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रखा था। जब ये बात युवती को पता चली तो वो घर से निकल गई और सीधे युवक के पास पहुंच गई। प्रेमिका ने प्रेमी पर शादी करने का दबाव डाला, लेकिन युवक ने उससे कहा कि वो अभी शादी नहीं कर सकता।
युवक के समझाने के बाद भी जब युवती नहीं मानी और शादी करने की जिद पर अड़ी रही तो युवक उसे रेलवे स्टेश ले गया और वहां से अपने घर जाने को कहा। इसके बाद युवती अपने घर चली आई और परिवार वालों को सारी बात बताई। इसके बाद जब युवक युवती से जब फोन पर बात करने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान युवती के घर वालों ने युवक पर हमला कर दिया।
इधर युवती घर से लापता हो गई, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पेनामलूर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके युवती को तलाशना शुरू किया। पुलिस ने युवती को गुंटूर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा और हिरासत में लिया। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


