चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। एमजी रोड थाना क्षेत्र के जेल रोड पर सालों पुराना पेड़ चलती हुई कार पर जा गिरा। हादसे में नर्मदा विकास प्राधिकरण में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां राधा देवी की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: पिता है या जल्लाद ! नाबालिग बेटी के रेप केस में जेल से आया बाहर, बेटे के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

दरअसल, हादसे के वक्त डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां राधा देवी मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराकर लौट रहीं थीं। ऊके साथ उनके 25 वर्षीय पोते प्रखर सिंगी और पारिवारिक मित्र 55 वर्षीय वैशाली जायसवाल भी साथ में थे। इसी दौरान तेज बारिश की वजह से बड़ा पेड़ उनकी कार में गिर गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। 

यह भी पढ़ें: अस्पताल है या मौत का अड्डा ? मरीज के शरीर में पड़े कीड़े, रीवा के संजय गांधी हॉस्पिटल फिर सवालों के घेरे में

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराए गया जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m