संजय तिवारी, बलिया. नाबालिग बच्ची की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. बिहार के वैशाली जिले से बलिया पहुंची नाबालिग मूकबधिर बच्ची चाइल्ड हेल्पलाइन के कस्टडी से फरार हो गई है. लापरवाही बरतने के मामले में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल और चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपरवाइजर के खिलाफ शहर कोतवाली में FIR दर्ज कर ली गई है. प्रोबेशन अधिकारी ने कहा शहर के सभी CCTV खंगाल रही पुलिस, बच्ची की बरामदगी के लिए जांच टीम गठित की है.
इसे भी पढ़ें- ‘आप गिनते रहिए, हम नौकरियां देते जाएंगे’… CM योगी ने 3567 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, अखिलेश को दी ‘गिनती गिनने’ की चुनौती
अमरेंद्र कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा 18 तारीख को बिहार के वैशाली जिले की रहने वाली बच्ची रास्ता भटक कर ट्रैन से बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास दिखाई दी तो संदेह के आधार पर लोगों ने 112 डायल कर जानकारी दी. मौके पर पहुंची 112 ने उस बच्ची को चाइल्ड हेल्प लाइन को सुपुर्द कर दिया गया था. मगर ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल रीमा और चाइल्ड हेल्प लाइन की सुपरवाइजर शिल्पा की कस्टडी से नाबालिग बच्ची फरार हो गई.
इसे भी पढ़ें- आजमगढ़ में शिवपाल का भाजपा पर हमला, राजभर के CM वाले बयान पर बोले- ‘वह कुछ नहीं बनेंगे’
ड्यूटी में लापरवाही खिलाफ प्रोबेशन अधिकारी ने शहर कोतवाली में FIR दर्ज कराकर जांच शुरू कर दिया है. वहीं उस बच्ची की तलाश के लिए पुलिस शहर के सभी गली चौराहे के CCTV खंगाल रही है. अपनी बच्ची की तलाश में दर दर भटक रहे परिजनों की मानें तो उनकी बच्ची घर से मिट्टी लाने निकली थी मगर वह घर नहीं लौटी. मगर कल जब बलिया प्रशासन द्वारा बताया गया कि उनकी बेटी बलिया में मिल गई है तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा और जब वह बिहार से बलिया आये तो उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी कस्टडी से फरार हो गई है. तलाश की जा रही है.



