Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, सत्र के अंतिम दिन यानि 17 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

narayana

रायपुर। राजधानी रायपुर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कारोबारी को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये की उगाही करने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में ब्लैकमेलिंग के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को दिल्ली स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है। दिल्ली की कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद ईडी की टीम उसे रायपुर लेकर रवाना हो गई है। बुधवार को विकास गर्ग को रायपुर स्थित पीएमएलए (PMLA) कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ED उसे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी।

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने के बहाने महिला के साथ कमरे में अश्लील हरकत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

रायपुर। नवा रायपुर स्थित नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित ग्रामीणों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विधानसभा के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस कल सड़क की लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता नकटी गांव से पैदल मार्च करते हुए लोकभवन पहुंचेंगे और राज्यपाल रमेन डेका को ज्ञापन सौंपेंगे। कांग्रेस के इस बड़े प्रदर्शन को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। साथी ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

विपक्ष ने विधानसभा में पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, अंतिम दिन होगी चर्चा

हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला: दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर कारोबारी से ऐंठे 25 हजार, जांच में आरोप सही मिलने पर दो युवतियां गिरफ्तार

Mahadev Online Betting App Case: ED की बड़ी कार्रवाई, EbixCash का चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार

पूजा-पाठ की आड़ में महिला से छेड़छाड़: ताबीज पहनाने के बहाने कमरे में बुलाकर की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया अरेस्ट

नकटी गांव विवाद : कांग्रेस का लोकभवन तक पैदल मार्च कल, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

विधानसभा में नक्सलवाद के खात्मे पर धन्यवाद प्रस्ताव : सदन में स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा- दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई हमने जीती

रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, छत्तीसगढ़ में दो दिन रद्द रहेगी 8 ट्रेनें

राजधानी में तालाब किनारे बोरे में मिला अज्ञात युवक का शव, सिर कुचलकर हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी

विधानसभा में सीएम साय ने नक्सलवाद खत्म होने पर केंद्र सरकार का जताया आभार, कहा – अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर

विधानसभा : सदन में उठा संस्कृति-पुरातत्व के संरक्षण का मुद्दा, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का आरोप- छत्तीसगढ़ में 26 साल में न अभिलेखागार बन पाया और न धरोहरों का संरक्षण

नगरीय निकायों पर 1525 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया!, विपक्ष के सवाल पर सीएम साय ने सदन में दी जानकारी…

छत्तीसगढ़ विधानसभा: खाद-बीज पर विपक्ष ने दिया स्थगन, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट सदस्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते पहुंचे गर्भगृह, हुए निलंबित…

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय पर धोखाधड़ी का आरोप: FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे बी ऑप्टोमेट्री के छात्र, NSUI ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

वेदांता प्लांट हादसे पर सदन में घिरी सरकार, विपक्ष ने पूछा- क्या दबाव बनाने अनिल अग्रवाल के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर?

विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश : छत्तीसगढ़ की आय बढ़ी पर कर्ज भी बढ़ा

छत्तीसगढ़ में CAG रिपोर्ट ने खोली मनरेगा की पोल : योजना निर्माण से भुगतान तक मिलीं खामियां, EPF में 84.59 करोड़ की देनदारी

राजिम बना नगर पालिका: राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना, डिप्टी CM साव ने कहा- विकास को मिलेगी नई दिशा

खबर का असर : करंट कांड में कलेक्टर का एक्शन, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, CMHO-BMO सहित संबंधित डॉक्टर को थमाया नोटिस

CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा : छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की रफ्तार सुस्त, हजारों एकल ग्राम योजनाएं अधूरी

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर: पांच से ज्यादा मंदिरों में की चोरी, रेकी के बाद वारदात को देता था अंजाम

बस चालक-रेंजर विवाद के बाद तौरेंगा नाके पर वन विभाग की सख्ती, मां शारदा बस समेत कई वाहनों को रोका, एक घंटे से यात्री परेशान

जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार, 20.35 लाख की संपत्ति जब्त

e-KYC नहीं कराई तो नहीं मिलेगा राशन : कांकेर के 63 हजार हितग्राहियों पर संकट, कल तक ई-केवाईसी कराने का आखिरी मौका

12वीं बोर्ड में नकल का स्टिंग : हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा सचिव से पूछा- संलिप्त शिक्षकों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई?

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस को मनेंद्रगढ़ तक चलाने की मांग, सांसद ज्योत्सना महंत ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

बस्तर के सबसे बड़े अस्पताल में व्यवस्था बदहाल: वार्डों तक बहा टॉयलेट का गंदा पानी, मरीजों पर संक्रमण का खतरा

Murder Update: बाल संप्रेक्षण गृह से फिल्मी अंदाज में फरार हुए 4 नाबालिग, जेल शिफ्ट होने से पहले ही बना लिया था मर्डर का प्लान

Chhattisgarh : सोशल मीडिया में BJP विधायक पुरंदर पर अभद्र टिप्पणी, युवक के खिलाफ FIR दर्ज

मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट का VIDEO वायरल, कपड़े उतारकर की बदसलूकी, दो नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

दीवार हटाकर मकान बनाने को लेकर विवाद, दबंगों ने बीच सड़क पर पिता-पुत्र को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

BREAKING: डीजल चोरी के आरोपी को छोड़ने पर ASI उमेश उपाध्याय सस्पेंड, SSP ने जारी किया आदेश…

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H