Today’s Top News: जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले में शिक्षा के मंदिर में शिक्षकों की हरकत रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बलौदा ब्लॉक के स्कूल में शिक्षिका द्वारा तंत्र मंत्र करने की घटना के बाद अब पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला के हेड मास्टर की घिनौनी हरकत सामने आई है, जो क्लास में अपना पैंट निकालकर बच्चों से अश्लील हरकत करने की कोशिश कर रहे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

कटघोरा। कोरबा जिले की कटघोरा नगर पालिका परिषद में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निर्मित ‘अटल परिसर’ और वहां स्थापित प्रतिमा में कथित धांधली को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। ब्रॉन्ज (कांस्य) की जगह सीमेंट की प्रतिमा लगाए जाने और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। साथ ही CMO को हटाने की मांग पर अड़ा हुआ है। इस बीच नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कार्रवाई करते हुए उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल को निलंबित कर दिया है।
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ की बेमेतरा पुलिस को इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा गस्ती चौक में हुए 14.56 करोड़ के बहुचर्चित घोटाले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और तत्कालीन बैंक प्रबंधक विनीत दास को तमिलनाडु के तंजावुर से गिरफ्तार कर लिया है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक मामला सामने आया है, जहां भीख मांगने की आड़ में उठाईगिरी करने वाला गिरोह एक्टिव है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य लोगों के घरों में घुसकर मोबाइल और पर्स चोरीकर फरार हो रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
रायगढ़। शहर में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना, कोतवाली और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के लालटंकी दानीपारा और मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक में एक साथ छापेमारी कर देह व्यापार के दो अड्डों का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं लालटंकी से दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने मुक्त कराया।
रायपुर। संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की एसआईटी जांच में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक साजिद अली सट्टेबाजी के चक्कर में भारी कर्ज में डूबा था। इससे उबरने के लिए उसने बाजार से ऊंची ब्याज दर पर 16 लाख रुपए उधार लिया था। रकम लौटाने के लिए उस पर भारी दबाव था। कर्जदार घर पहुंचकर धमकाने लगे थे। एसआईटी पारिवारिक कलह और आपसी विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
भीख मांगने की आड़ में उठाईगिरी: घर में घुसकर कर रहे चोरी, CCTV में कैद हुए आरोपी
Sex रैकेट का भंडाफोड़ : देह व्यापार के दो अड्डों पर पुलिस का छापा, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh : घर तक नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, खेत में महिला की कराई गई डिलवरी
जच्चा-बच्चा की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, ढाई महीने बाद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज
शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस दल पर हमला, छह ग्रामीणों को किया गिरफ्तार…
गरीबों के हक पर डाका! 378 बोरी PDS चावल और ट्रक जब्त, बस्तर में तीन दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
दर्दनाक हादसा: बावड़ी में नहाने गए 2 बच्चे डूबे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
CG NEWS: स्कूल में अचानक बेहोश हो गईं कई छात्राएं, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
एनीकट में मछली पकड़ने के दौरान बहा था युवक, 2 दिन बाद मिली लाश
भाजपा में बगावत जारी, 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं ने दिया इस्तीफा, संगठन की बढ़ी मुश्किलें
CG News: खुले में फेंके 6,000 एक्सपायरी बिस्किट के पैकेट, गाय-कुत्तों ने खाए, ग्रामीणों में आक्रोश
CG Accident News : बेकाबू बाइक रेलिंग से टकराई, युवक के पेट के आर-पार हुआ लोहे का पाइप, तीन घायल
कैसे देंगे बच्चों को ज्ञान! शराबखोरी, नेटवर्क मार्केटिंग, और अनुशासनहीनता पर तीन शिक्षक निलंबित…
CG News: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 साल तक बिना अनुमति गायब रहे प्रधान पाठक सेवा से बर्खास्त


