Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में ₹500 करोड़ से अधिक के कोयला घोटाला मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज रायपुर के विशेष न्यायालय में 12 आरोपियों के विरुद्ध 9500 पन्नों का पूरक चालान पेश किया। पूरक चालान में कोयला परिवहन से ₹25 प्रति टन की अवैध वसूली, रकम के वितरण और विभिन्न संपत्तियों में निवेश से जुड़े तथ्यों का विवरण शामिल है। जांच के मुताबिक, मामले में आयरन पैलेट परिवहन से ₹100 प्रति टन की अवैध वसूली का भी खुलासा किया गया है। चालान में कोयला घोटाले में विधायक, पूर्व विधायक समेत कई नेता, अधिकारियों की भूमिकाओं का उल्लेख किया गया है।

काेंडागांव। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एसिड अटैक से पुलिसकर्मी की बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। उनका इलाज रायपुर में चल रहा है। वहीं इस मामले में कोंडागांव पुलिस ने आरोपी करण कुंजाम पिता दिनेश कुंजाम और एक महिला आरोपी को पकड़ा है। इसकी सूचना मिलते ही बालोद पुलिस कोंडागांव के लिए रवाना हो गई है। बालोद पुलिस पूरे मामले का खुलासा बाद में करेगी।
रायपुर। कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल ने इनाम की घोषणा की है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक खौफनाक हत्याकांड का मामला सामने आया है। दो दिन से लापता युवक का पहले जंगल में कटा हुआ सिर मिला और फिर पुलिस जांच में जो कहानी सामने आई, उसने सनसनी मचा दी। पुलिस के मुताबिक, युवक को उसकी प्रेमिका ने मिलने के बहाने बुलाया था, जहां उसने अपने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव के सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सब्जियों की खेत लहलहाते अवैध गांजे पौधे पकड़ा गया है. पटवारी की सूचना पर पुलिस ने खुखरी के रखैतपारा में दबिश दी. यहां से 112 नग गांजे के पौधे जब्त किए गए, जिसकी कीमत 3 लाख से अधिक की बताई जा रही है. पुलिस को ग्राम खुखरी के रखैतपारा क्षेत्र में गांजे की अवैध खेती किए जाने की सूचना मिली थी। यह सूचना पटवारी के माध्यम से पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जांच की।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
CG Breaking : पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, कोंडागांव से दो आरोपी गिरफ्तार
25 करोड़ की रंगदारी मामला: शोएब ढेबर पुलिस की गिरफ्त से बाहर, 5 हजार का इनाम घोषित
छत्तीसगढ़ : सब्जियों की फसल के बीच गांजे की खेती, पुलिस ने 112 पौधे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
महिला पर ‘टोनही’ होने का आरोप लगाकर बर्बरता : निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधकर पीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार
तेज रफ्तार ट्रेलर ने 2 बाइक को रौंदा, एक की मौके पर मौत, 3 घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
CG News : आरक्षक की आय 46 लाख, खर्च 62 लाख से ज्यादा, ACB ने कोर्ट में दाखिल किया अभियोग पत्र
CG News : गंगाजल पिलाकर लगाया तिलक, घर वापसी के बाद दी महिला के अंतिम संस्कार की अनुमति
स्मार्ट मीटर का विरोध, कांग्रेस ने ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के लगाए स्टिकर
CG में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई अनियंत्रित पिकअप, 2 की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल
ACB की बड़ी कार्रवाई, डायवर्सन के लिए रिश्वत लेते SDM कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
CG Breaking : स्कूल में मधुमक्खियों के काटने से 10 बच्चे घायल, 2 की हालत गंभीर
CG Police Transfer: राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी…
मिठाई दुकान का वीडियो वायरल: बाथरूम में बर्तन धोते दिखे कर्मचारी, खाद्य विभाग ने जारी किया नोटिस
25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर को झटका, DJ कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बंद कराने पर विवाद, पुलिस से झूमाझटकी, 4 आरोपी गिरफ्तार
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

