Today’s Top News : रायपुर। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांटेड आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश के कौशांबी पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने चोर समझ लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। घटना में एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई। मामले में कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह मामला कोखराज थाना क्षेत्र के ईचौली गांव का है।

narayana

धमतरी। छत्तीसगढ़ में इन दिनों अलग-अलग जिलों में गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर पुलिस बड़ी-बड़ी खेप पकड़ रही है। इसी कड़ी में आज धमतरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब धमतरी जिले के ग्राम छाती में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय महाअधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बीच हुई ‘समधी भेंट’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। अजय चंद्राकर ने एक्स पर मुख्यमंत्री को स्नेहपूर्वक ‘समधी भेंट’ बताते हुए तस्वीर साझा की, जिस पर मुख्यमंत्री ने भी आत्मीय जवाब देते हुए इसे छत्तीसगढ़ की पारिवारिक संस्कृति, अपनत्व और आपसी सम्मान का प्रतीक बताया। दोनों नेताओं के बीच हुआ यह संवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

गरियाबंद। आजादी के 79 साल बाद भी गरियाबंद जिले के सुदूर वनांचल राजा पड़ाव क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतें अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहे हजारों आदिवासियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे अपने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर क्षेत्र में बिजली की मांग करेंगे।

गरियाबंद। किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन की समीक्षा में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तेल नदी पर एनीकेट निर्माण के लिए 7 करोड़ की न केवल मंजूरी दिया, बल्कि इसके पेपर वर्क भी बारिश से पहले तैयार करने के निर्देश दिए।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

यूपी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला : सिविल ड्रेस में वांटेड आरोपी को पकड़ने गई थी टीम, चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा, आरक्षक गंभीर

ओडिशा से रायपुर लाई जा रही थी नशे की बड़ी खेप, पुलिस ने पिकअप और कार से 400 किलो से अधिक गांजा किया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

CM और MLA की ‘समधी भेंट’ : विधायक अजय चंद्राकर के पोस्ट पर मुख्यमंत्री साय का आत्मीय जवाब, तस्वीर की कैप्शन बनी चर्चा का विषय

आजादी के 79 साल बाद भी अंधेरे में 5 पंचायतें: बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए अब खून से PM मोदी को चिट्ठी लिखेंगे आदिवासी, 10 जून को होगी महा बैठक

बड़ी खबर: सुपेबेड़ा को मिलेगा साफ पानी, मुख्यमंत्री साय ने तेल नदी पर एनीकट निर्माण के लिए मंजूर किए 7 करोड़…

Chhattisgarh News : गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

अवैध चंगाई सभा में भारी बवाल: हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, पुलिस की हिरासत में आयोजक

महिला की सहेली ही निकली चोर: दंपति के बाहर जाते ही घर में लगाई सेंध, फिर सोने-चांदी के गहने किए पार

बोलेरो सवार गैंग का आतंक : गाड़ी से ASI के बेटे को कुचला, पीछा करने वाले साथी का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, CCTV फुटेज आया सामने

इलाज के दौरान महिला की मौत: नर्सिंग होम और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

‘वीडियो वायरल कर दूंगी’ कहकर महिला कर रही थी परेशान: मानसिक तनाव में युवक ने पी लिया जहर, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई: दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया था शोषण

तस्करों के प्लान पर फिरा पानी: पिकअप में कटहल के आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, 62.85 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

2 महीने तक गैरेज में खड़ी रही कार, आखिरकार टूट गया मालिक का सब्र, गुस्से में अपनी ही गाड़ी को लगाई आग, खुद भी गंभीर रूप से झुलसा

CG News : पत्नी के सामने पति की कुएं में डूबकर मौत, पानी निकालने के दौरान हुआ हादसा

CG Crime News : जंगल के बीच मिली खून से लथपथ लाश, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

शहर में दो दिनों में चाकूबाजी की दो वारदातें: घर में घुसकर थर्ड जेंडर का रेता गला, बर्थडे मना रहे दो युवकों पर जानलेवा हमला

सराफा व्यापारी हत्याकांड: धमकी भरा WhatsApp मैसेज भेजने वाला आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार…

खबर का असर: तीन माह से अटका पीएम आवास, जिला प्रशासन की सक्रियता से मिला न्याय…

VIDEO: अवैध महुआ शराब का अंडरग्राउंड कारोबार बेनकाब, पुलिस ने खोदे गड्ढे तो निकले ड्रम में भरे 240 लीटर शराब, आरोपी फरार

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सांसद तन्खा ने साधा निशाना, कहा- सिर्फ पूंजीवादियों का ही हुआ इजाफा

नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई: भाजपा-कांग्रेस के दबाव के बाद सिलयारी चौकी प्रभारी पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित

बिहार का मोस्ट वांटेड आपराधी 7 साल बाद रायपुर से गिरफ्तार: स्टील कंपनी में छिपकर कर रहा था नौकरी, दुष्कर्म समेत कई गंभीर मामले हैं दर्ज

अंतागढ़-रायपुर लोकल ट्रेन में जान जोखिम में डालकर यात्री सफर को मजबूर, रेलवे प्रशासन बना मूक दर्शक…

पुरखा के सुरता : जनकवि लक्ष्मण मस्तुरिया : प्रेम, विरह और बगावत के क्रांतिकारी नायक

CG News : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के छिपा गए 3 IED और भारी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H