Vivo के फोन खरीदना हुआ महंगा, इन मॉडल की बढ़ गई कीमत, देखें लिस्ट
वीवो ने भारत में अपनी Y सीरीज के पांच स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.
इनमें वीवो Y51 प्रो 5G की कीमत में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है.
कंपनी ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर सभी फोन की नई कीमतें अपडेट कर दी हैं. कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब दुनियाभर में मेमोरी और स्टोरेज चिप की कमी बनी हुई है.
वीवो के अलावा वनप्लस, ओप्पो और रियलमी ने भी हाल में अपने स्मार्टफोन महंगे किए हैं.
वीवो Y51 प्रो 5G की 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत अब 32,999 रुपये हो गई है, जो पहले 30,999 रुपये थी.
वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल अब 37,999 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी पुरानी कीमत 33,999 रुपये थी.
वीवो Y31 5G की 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाली कीमत 25,999 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये हो गई है.
इसका 6GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल अब 31,999 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी कीमत पहले 28,999 रुपये थी.