पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने नवरात्रि के दौरान श्री नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्राचीन हवन कुंड में अनुष्ठान किया। साथ ही मंदिर ट्रस्ट ने उन्हें माता की चुनरी और फोटो भेंट कर सम्मानित भी किया.
इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि हिमाचल और पंजाब के संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी विवाद हो, दोनों राज्य भाई-भाई की तरह रहेंगे। भगवंत मान ने कहा कि वह एक कलाकार के रूप में हिमाचल के विभिन्न स्थानों बिलासपुर, कुल्लू, मनाली और शिमला में अपनी प्रस्तुतियां देते रहे हैं। उनका हिमाचल से विशेष लगाव है और यहां के लोगों से उनका अच्छा संबंध है।

पंजाब में पहले युवा फौज में अपनी पहचान बनाते थे
उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले युवा फौज में अपनी पहचान बनाते थे, लेकिन कुछ समय से नशे ने हालात बिगाड़ दिए थे। उन्होंने दावा किया कि अब उनकी सरकार ने इस पर काबू पा लिया है और नशे की रोकथाम के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि श्री नयना देवी और श्री आनंदपुर साहिब को जोड़ने वाले रज्जू मार्ग (रोपवे) प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों को फिर से बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ नवरात्र पूजन के लिए माता नयना देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता रानी से सर्वत्र कल्याण और भलाई की प्रार्थना की।
- ‘इस्लामोफोबिया’ पर संयुक्त राष्ट्र में चर्चा, भारत ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा-हम धर्म के नाम पर हिंसा के खिलाफ, लेकिन एक ही धर्म पर फोकस न करें
- CG Morning News : MP के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का छत्तीसगढ़ दौरा… विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य बिल होगा पेश… सचिन पायलट आएंगे रायपुर… कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, शंकर नगर रोड 9 घंटे रहेगी बंद…
- MP पुलिस में बंपर भर्ती: 10 हजार पदों पर होगी भर्ती, 7500 आरक्षक, 1 हजार ड्राइवर, 1200 मिनिस्ट्रियल स्टाफ के पद शामिल
- पश्चिम बंगाल में BJP कार्यकर्ताओं का पार्टी कार्यालय में फूटा गुस्सा, कैंडिडेट को हटाने की मांग को लेकर जमकर काटा बवाल
- पुरानी कार बनेगी ‘कीमती’, दिल्ली सरकार लेकर आई नई EV पॉलिसी, इलेक्ट्रिक कार पर पाएं भारी छूट

