Rajasthan News: जोधपुर के लूणी कस्बे में कुछ दिन पहले जंगली भेड़िये के हमले में कई लोग घायल हो गए थे। इनमें से एक युवक, मंगनाराम मेघवाल, ने समय पर रेबीज का टीका नहीं लगवाया, जिसके चलते अब उसमें रेबीज के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
मंगनाराम की हालत बिगड़ने के बाद उसे लूणी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे जोधपुर रेफर किया गया, लेकिन परिवार उसे वापस घर ले गया। अब युवक की तबीयत और खराब हो गई है, वह जोर-जोर से चिल्ला रहा है, अजीब हरकतें कर रहा है, और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उसके मुंह में छाले भी पड़ गए हैं।

मडहात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक के मुताबिक रेबीज के लक्षण दिखाई देने के बाद इसका कोई इलाज नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर परिवार चाहे तो युवक को अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है। मंगनाराम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसकी गंभीर हालत साफ नजर आ रही है।
लूणी क्षेत्र में भेड़ियों ने हाल के दिनों में कई लोगों और पशुओं को अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। ग्रामीणों ने एक भेड़िये को मार भी दिया था, जिसके चलते दो लोगों को जेल जाना पड़ा था। अब मंगनाराम की स्थिति को देखकर ग्रामीणों में यह डर बढ़ गया है कि उसके संपर्क में आए लोगों को भी रेबीज का खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मंगनाराम के संपर्क में आए सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित इलाज दिया जाए।
पढ़ें ये खबरें
- गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास आसमान छूती आग की लपटें: डीपीएस स्कूल के करीब लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी
- ‘हिंदू बेटियां होश में आओ’, सीहोर में बढ़ते लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, जाकिर नायक का फूंका पुतला
- किम जोंग ने पड़ोसियों को हड़काया! 19 दिन में दाग दीं 4 मिसाइलें, जापान और दक्षिण कोरिया ने जारी किए हाई अलर्ट
- कांग्रेस में नियुक्ति: रायपुर उत्तर विधानसभा युकां अध्यक्ष बने नवाज खान
- महिला की मौत के बाद खुली प्रशासन की नींद, अवैध गर्भपात करने वाले नर्सिंग होम को किया सील
