Rajasthan News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की जोधपुर में आयोजित समन्वय बैठक के अंतिम दिन राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) पर चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पाठ्यपुस्तकों में भाषा, इतिहास और ज्ञान के क्षेत्र में सही दिशा में प्रगति हो रही है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के सभी लोगों को प्राथमिक से उच्च स्तर तक उनकी मातृभाषा में शिक्षा मिलनी चाहिए।आम्बेकर ने कहा कि देश के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, जो समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर उन्होंने ‘पंच परिवर्तन संकल्प’ का जिक्र किया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबंधन और नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों पर काम करने की योजना है।
बैठक में पंजाब, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों की स्थिति पर गहन चर्चा हुई। सुनील आम्बेकर ने पंजाब में नशे के कारण युवाओं पर पड़ रहे दुष्प्रभावों पर गहरी चिंता जताई। पश्चिम बंगाल में घुसपैठ, हिंदुओं के लिए बढ़ते खतरे और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच चल रहे विवाद पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा किया गया समझौता दोनों समुदायों के लिए सकारात्मक मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
आम्बेकर ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की स्थिति में संघ के स्वयंसेवक और अन्य संगठन राहत कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने वनवासी क्षेत्रों में नक्सली हिंसा के कारण उत्पन्न समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्रवाई से नक्सली हिंसा में कमी आई है, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है। वनवासी कल्याण आश्रम इस दिशा में लगातार काम कर रहा है और भविष्य में भी यह कार्य जारी रहेगा।
पढ़ें ये खबरें
- चेयरमैन पत्नी की कुर्सी पर रौब झाड़ रहा था पति, पार्षदों के विरोध करने पर जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं
- MP Weather Alert: प्रचंड गर्मी के बीच मौसम लेगा करवट, 6 जिलों में बारिश से मिलेगी राहत, कई शहरों में लू का भी अलर्ट जारी
- RAS Result 2024: बाड़मेर के दिनेश ने किया टॉप, लेकिन 19 ट्रेनी SI के चयन ने मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर
- भारतीय तेल टैंकरों पर IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग; होर्मुज का किला भेद सुरक्षित निकला ‘देश गरिमा’
- आज से शुरु हो रही चारधाम यात्रा, भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई डोली, दोपहर में खुलेंगे यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट

