Rajasthan News: राजस्थान में बीजेपी विधायक शंकर सिंह रावत की बेटी कंचन चौहान की नायब तहसीलदार पद पर नियुक्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि कंचन चौहान ने फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र के आधार पर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की परीक्षा विशेष योग्यता वर्ग से पास की और नौकरी हासिल की।

विधायक का बयान
इस विवाद पर विधायक शंकर सिंह रावत ने कहा कि उनकी बेटी पर लगे आरोप पूरी तरह निराधार हैं और यह उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की साज़िश है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा अगर सर्टिफिकेट गलत साबित होता है तो बेटी जेल जाएगी, लेकिन सच पर कोई आंच नहीं आती। बार-बार जांच हो, नतीजा वही रहेगा।
मंत्री भी तूल दे रहे हैं
विधायक का कहना है कि कुछ मंत्री भी इस मामले को जानबूझकर हवा दे रहे हैं, जबकि हकीकत से वे अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को परेशान करने और बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है।
सांच को आंच नहीं
शंकर सिंह रावत ने दोहराया कि जांच से उन्हें डर नहीं है। अगर सर्टिफिकेट असली है तो सच सामने आ जाएगा और अगर नकली साबित होता है तो कार्रवाई से वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर सब देख रहा है और बार-बार जांच कराने से भी नतीजा वही निकलेगा।
पढ़ें ये खबरें
- मौत को करीब से देखकर कांप उठा चरवाहा! टाइगर ने जबड़े में फंसाकर हवा में उछाला, बकरियों ने बचाई जान!
- CM डॉ. मोहन ने उज्जैन में किया हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना का भूमिपूजन, आयुर्वेद का धनवंतरी इंस्टीट्यूट खोलने का ऐलान, 47.23 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
- शिक्षा और नशामुक्ति को लेकर अनोखी पहल : शाम 6 बजे के बाद सूनसान हो जाता है पूरा गांव, जानिए ग्रामीणों ने बनाए हैं क्या-क्या नियम…
- भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला: EOW ने डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदार को किया गिरफ्तार, 43 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप
- मोतिहारी में चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 7 शातिर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

