फाजिल्का. पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज फाजिल्का जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अभोहर के गांव खुईंया सरवर, सैदावाली, फाजिल्का के गांव साबुआणा, कंवाल पट्टन और जलालाबाद क्षेत्रों में प्रभावित हालात का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत में जाखड़ ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए।
जाखड़ ने कहा कि अभोहर में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां कई साल पुराने किन्नू बाग बर्बाद हो गए हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ने मजदूरों और किसानों को नजरअंदाज कर दिया है, ऐसे में ये लोग इस संकट से कैसे उबरेंगे? उन्होंने दावा किया कि कैग (कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि आपदा प्रबंधन के लिए प्रभावित क्षेत्रों के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध था, लेकिन मुख्यमंत्री मान का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

जाखड़ ने तंज कसते हुए कहा, “मुख्यमंत्री 12 हजार करोड़ रुपये नहीं देख सकते, तो वे 3 करोड़ पंजाबियों को कैसे देखेंगे? “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जाखड़ ने लिखा कि भगवंत मान जी, ये एसडीआरएफ (राज्य आपदा राहत कोष) के पैसे हैं। कैग रिपोर्ट में साफ है कि 31 मार्च 2023 को पंजाब के पास 9041.74 करोड़ रुपये थे, लेकिन राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के नियमों का उल्लंघन करते हुए इस फंड का उचित निवेश नहीं किया। उन्होंने मांग की कि सरकार को तुरंत इस फंड का उपयोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिए करना चाहिए।
- बगैर NOC के अग्रसेन स्टील प्लांट स्थापित करने का आरोप, विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण
- चुनाव बाद दिल्ली सहित शेष 22 राज्यों में SIR का अंतिम चरण होगा शुरू, 39 करोड़ वोटर दायरे में आएंगे
- ‘अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं’, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के एग्जाम में पूछे विवादित प्रश्न, कुलसचिव ने कही ये बात
- 14 अप्रैल को PM मोदी का उत्तराखंड दौरा, सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश
- RR vs MI IPL 2026: गुवाहाटी में रूकी बारिश, मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

