चंडीगढ़। पंजाब के कई इलाकों में आज सुबह से मौसम ने करवट ली है। जिसके कारण यहां पर हल्की सी मध्यम बारिश देखी गई है। अचानक हुई बारिश के कारण मौसम एक तरफ ठंडा हुआ है, वही दशहरा का आयोजन करने वाले आयोजकों की चिंता बढ़ गई है। रावण भीगने के कारण इसे जलन के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में और भी बारिश होने की संभावना ज्यादा ही गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 1 से 4 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

इसके बाद 4 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी असर सक्रिय होने वाला है, जिसके चलते 5 और 7 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 6 अक्टूबर को अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने और सड़क पर निकलते समय विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।
- भारत ने समंदर के भीतर पनुडुब्बियों का अभेद्य किला बना रखा हैं, पाकिस्तान और चीन छू भी नहीं पाएंगे
- ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान दोहा में फंसे उद्योगपति सुरक्षित लौटे घर
- आप भी घर पर बनाएं हलवाई जैसी क्रिस्पी आलू टिक्की, बस फॉलो कर लें ये स्टेप्स …
- लाडली बहनों हो जाओ तैयार! इस दिन खाते में आएगी 34वीं किस्त, ग्वालियर से सीएम डॉ मोहन ट्रांसफर करेंगे 1500-1500 रुपये
- आंध्र प्रदेश में सामने आया करोड़ों का GST घोटाला ! रेस्टोरेंट वालों ने सरकार को लगाया 70,000 करोड़ का चूना; जानें कैसे राज्य में रेस्टोरेंट सिंडीकेट ने किया अरबों का गोलमाल

