शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बारिश में ही दावों की पोल खुल गई। नगर नगिम के नए मुख्यालय के अंदर पानी भर गया। बताया जा रहा है कि नए भवन के भीतर बारिश का पानी घुस गया। जिसके बाद करोड़ों रुपये की लागत से बने भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे है।

राजधानी में हाल ही में बने नगर निगम के नए मुख्यालय की गुणवत्ता पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गई। 73 करोड़ रुपए की लागत से नए मुख्यालय अटल भवन का निर्माण किया गया। बारिश के दौरान भवन में पानी प्रवेश कर गया, जिससे कार्यालय के भीतर जलभराव की स्थिति बन गई। इस घटना ने करोड़ों रुपये की लागत से बने नए भवन की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: कुछ घंटों की बारिश में खुली निगम की पोल: इंदौर में सड़कें बनीं दरिया, बहने लगीं गाड़ियां 

जिस भवन को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के उद्देश्य से तैयार किया गया था, वह पहली ही बारिश की परीक्षा में खरा नहीं उतर सका। भवन के अंदर पानी भरने की घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: उफनती कुंदा नदी में ‘जिंदगी’ दांव पर! जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, वायरल वीडियो ने खोली सिस्टम की पोल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m