Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी, इंद्रा देवी का आज देर शाम सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थीं।

29 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उनकी धड़कनें दोबारा चालू कीं और फिर आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके बाद से वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। डॉक्टरों के अनुसार, इंद्रा देवी को हाई ब्लड प्रेशर, कार्डियक और अस्थमा संबंधी समस्या थी। बेहोशी की अवस्था में उन्हें हाइपॉक्सिक ब्रेन इंजरी भी हो गई थी।
उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए एसएमएस अस्पताल प्रशासन ने विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया था, जिसमें न्यूरोसर्जरी, मेडिसिन और कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर शामिल थे। टीम में डॉ. पुनीत सक्सेना, डॉ. बी.एल. कुमावत, डॉ. दिनेश खंडेलवाल, डॉ. भारत भूषण, डॉ. दिनेश गौतम और डॉ. हिमांशू महला जैसे विशेषज्ञ शामिल थे।
29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर समेत कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी थी। डॉक्टरों के लगातार प्रयासों के बावजूद आज शाम इंद्रा देवी ने अंतिम सांस ली।
पढ़ें ये खबरें
- लुधियाना: प्रेम संबंध के चलते 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, मकान मालिक की बेटी पर केस दर्ज
- CG News : निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार, 2 साल के मासूम की मौत, दो की हालत गंभीर
- ‘भाजपाई सरकार चला रहे हैं या सर्कस…’, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- झूठी मंशा का एक न एक दिन पर्दाफाश होता ही है
- कूनो में बढ़ेगा चीतों का कुनबा: अफ्रीकी महाद्वीप से कल पहुंचेगा तीसरा बड़ा जत्था, बोत्सवाना से Indian Air Force के विमान से लाए जा रहे
- Crime News : मकान में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, 500 रुपए लेकर युवाओं को परोसा जा रहा था नशा, संचालक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

