Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर सोमवार रात जयपुर से अजमेर पहुंच गया। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान शाम को उनका निधन हो गया था। यह खबर मिलते ही पूरे अजमेर में गहरा शोक छा गया।
उनकी पार्थिव देह को संत कंवर राम निवास स्थान पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां परिजन, शुभचिंतक और समर्थक श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

इंदिरा देवी के निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और महिला समूहों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उनके निवास स्थान पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और शहर के गणमान्य लोग लगातार शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी अजमेर आगमन प्रस्तावित है। वे देवनानी परिवार से मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और परिजनों को सांत्वना देंगे।
इस दौरान प्रशासन ने निवास स्थान के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। शहर के कई लोग देवनानी परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा- अब खुली जंग होगी
- Rajasthan News: बेटियों को कैंसर से मिलेगी मुक्ति: पीएम मोदी ने अजमेर से शुरू किया फ्री HPV टीकाकरण, जानें किसे लगेगा यह टीका
- MP Morning News: 2 मार्च को बड़वानी में होगी पहली कृषि कैबिनेट, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दिल्ली दौरा, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, प्राइवेट स्कूल यूनिफॉर्म-बुक खरीदने के लिए नहीं डाल सकेंगे दबाव
- बिहार में समय से पहले गर्मी की दस्तक, फरवरी में ही 33°C के पार पहुंचा पारा, कैमूर सबसे गर्म, जाने कैसा रहेगा अपने शहर का हाल
- अभी तो बस शुरुआत ही है..! प्रदेश में आसामान से बरसने लगी आग, कई जिलों में पारा 32 डिग्री पार, ये जिले रहे सबसे गर्म…

