जालंधर। जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें पुलिस-गैंगस्टर में मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एनकाउंटर में बदमाश घायल हुए और पकड़ाए गए। जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ जांलधर के नूरपुर गांव के पास हुई है। पुलिस और गैंगस्टर गिरोह के सदस्यों के बीच आज मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया, जबकि दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस से जानकारी से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम जब उन्हें पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची, तो बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों पक्षों के बीच करीब 10 से 11 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान ही बदमाशों को गोली लगी। अब उनसे पूछताछ की जा रही हैं ।
- बेकाबू स्कूल बस ने स्कूटी सवार को रौंदा, इलाज के लिए ले जाने के दौरान व्यवसायी ने तोड़ा दम
- ‘स्कूलों में बुक बैंक बनाएं…’, CS ने शिक्षा विभाग की समीक्षा, कहा- सभी शासकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं
- भट्टे पर चौकीदार की हत्या: 4 साल बाद अदालत का फैसला, आरोपी को उम्रकैद और 15 हजार का जुर्माना भी
- चंदे के नाम पर गुंडागर्दी, 2 क्विंटल गेहूं न देने पर दलित परिवार को बेरहमी से पीटा, हैवानियत का वीडियो वायरल
- दिल्ली में खुले नाले में गिरकर 2 साल की बच्ची की मौत, मुंडका इलाके में दर्दनाक हादसा

