अमित पांडेय, सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले की लीला साहू की वर्षों पुरानी सड़क की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। यूट्यूबर और इन्फ्लूएंसर लीला साहू ने प्रदेश के मुखिया सहित सांसद और मीडिया का धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर ग्रामीणों के साथ खुशी जताई है।

सड़क की दुर्दशा दिखाकर चर्चा में आई थी

दरअसल जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर ग्राम खड्डी से 10 किलोमीटर की बैगहा टोला पहुंच सड़क मार्ग लीला के गांव का सड़क मार्ग काफी दुर्गम रहा, जिसको लेकर लीला साहू के द्वारा कई बार सड़क की दुर्दशा दिखाकर चर्चा में आई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री से लेकर सड़क परिवहन मंत्री से गुहार लगा सड़क बनवाने की मांग कर ,संसद पर भी नाराजगी जाहिर कर चुकी थी।

3 फरवरी महाकाल भस्म आरती: चंदन-रजत चंद्र और मुकुट अर्पित कर बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, 

अब सड़क का सपना हो रहा साकार

सोशल मीडिया के युग में आवाज उठाना सही मायने में सही साबित हुआ क्योंकि बरसात के दिनों में सड़क की दुर्दशा और महिलाओं के प्रसव पीड़ा से अस्पताल का पहुंच मार्ग मानों टेढ़ी खीर सा साबित हो चुका था। लीला साहू के मनोबल और सोशल मीडिया की ताकत ने आज सड़क के सपने को साकार कर गांव को पक्की सड़क मार्ग तक का सफर दे दिया। गांव में सड़क के लिए प्रदेश के मुखिया सहित स्थानीय सांसद और मीडिया के प्रति आभार जताया है

MP में आंधी-बारिश और कोहरे का कहर! आज 20 जिलों में अलर्ट जारी, मावठा गिरने के भी आसार;

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m