शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल से बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां बिजली बिल के बकायेदारों पर ऊर्जा विभाग ने अब अनोखा और सख्त रुख अपनाया है। बड़े बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटने के बाद अब उनके घरों के बाहर बंदूकधारी गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। ये गार्ड 24 घंटे पहरा दे रहे हैं ताकि कोई अवैध तरीके से कनेक्शन दोबारा न जोड़ सके।
READ MORE: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता: वैट कम होने के मिले संकेत, 18 फरवरी को आने वाले बजट में मिलेगा बड़ा तोहफा
दरअसल लंबे समय से बिजली बिल नहीं भरने वाले कई बड़े उपभोक्ताओं के खिलाफ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अभियान तेज कर दिया है। पहले चरण में बकाया बिलों पर नोटिस, फिर कनेक्शन काटे गए। लेकिन समस्या ये थी कि कई लोग कटे हुए कनेक्शन को चुपके से दोबारा जोड़ लेते थे, यानी ‘कटिया’ लगाकर बिजली चोरी करते थे। इसी को रोकने के लिए विभाग ने दूसरा कदम उठाया – घर के ठीक बाहर हथियारबंद सुरक्षा गार्ड तैनात करना। ये गार्ड बिजली कंपनी के निर्देश पर काम कर रहे हैं।
READ MORE: MP में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम! शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम, 15 फरवरी तक पोर्टल पर अपलोड करें फीस और किताबों का ब्यौरा
सूत्रों के मुताबिक, गार्डों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि घर में कोई लाइट या बिजली का उपकरण नहीं जलना चाहिए। अगर कोई कोशिश करता है तो तुरंत कार्रवाई। एक शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरा 1 लाख 76 हजार रुपये का बकाया बिल था, चार साल से नहीं भरा। अब कनेक्शन कट गया और घर के बाहर बंदूकधारी गार्ड खड़ा है। ये तरीका कितना सही है, ये तो समय बताएगा। शहर के अलग-अलग इलाकों में ये गार्ड तैनात किए गए हैं। विभाग का कहना है कि ये कदम सिर्फ बड़े बकायादारों पर है, जहां बकाया राशि लाखों में है। इसका मकसद बिजली चोरी रोकना और वसूली सुनिश्चित करना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


