कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। सत्र के तीसरे दिन आज गुरुवार सदन में बजट पर चर्चा होना है। सत्र में भाग लेने के लिए सीएम नीतीश विधानसभा पहुंच चुके हैं। धीरे-धीरे मंत्री और विधायक भी सदन पहुंच रहे हैं। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ होगी। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक सरकार से जुड़े हुए कामकाज को लेकर सवाल-जवाब करेंगे।

सात निश्चय योजना-3 के तहत विकसित होगा बिहार- माधव आनंद

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद ने कहा कि, बिहार का बजट आम लोगों के लिए बनाया गया है। विकसित बिहार की संकल्पना के साथ सरकार ने बजट बनाया है। विपक्ष अपनी बात को शालीनता से रखें। कोई दिक्कत नहीं है, उन्हें अधिकार है। सदन में वह बजट को लेकर चर्चा करें, लेकिन अगर विपक्ष बजट को लेकर कोई भ्रामक बातें सदन के अंदर बोलेगा तो सत्ता पक्ष निश्चित तौर पर जवाब देगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, विपक्ष का रहा है कि पैसा नहीं है बजट बन गया? उन्हें समझना चाहिए कि 3 लाख 47000 करोड़ का बजट बिना पैसा का नहीं बनता है। बिहार सरकार के पास पैसा भी है, संसाधन भी है और बिहार के विकास को लेकर जो कुछ करना है। वह लक्ष्य भी हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लेकर चले हैं। उन्होंने बताया कि सात निश्चय योजना तीन के तहत बिहार विकसित होते रहेगा और सभी क्षेत्रों में विकास होगा।

कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष का हंगामा

सदन की कार्यवाही शुरू होती ही राजद ने प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन करना चालू कर दिया। पटना नीट छात्रा मौत केस के अलावा राजद हत्या, लूट और अपराध को लेकर प्रदर्शन कर रही है।

तो हंगामा करेगा विपक्ष- भाई वीरेंद्र

सत्र के शुरू होने से पहले मनेर से राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, इस बजट में कुछ नया नहीं है। सदन के अंदर क्या होता है? उसके बाद जवाब देंगे। साथ ही इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, बजट को लेकर सत्ता पक्ष के द्वारा जो बातें कही जा रही हैं, वह पूरी तरह से गलत है।

राजद विधायक ने कहा कि, विपक्ष आज सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव ला रही है और बजट पर चर्चा करने को कह रही है। कई मुद्दे हैं उसपर सदन के अंदर अगर चर्चा नहीं किया जाएगा, तो विपक्ष निश्चित तौर पर हंगामा करेगा।

ये भी पढ़ें- बिहार में अब चोली-भौजी बजाया तो खानी पड़ेगी जेल की हवा, डिप्टी CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश