कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मूर्ति विवाद थमने का नाम नही ले रहे है। सम्राट मिहिर भोज,अम्बेडकर मूर्ति के बाद अब आकाशवाणी तिराहा पर रातो रात लगाई गई पूर्व विधायक की प्रतिमा ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

दरअसल ग्वालियर के आकाशवाणी तिराहे पर पूर्व विधायक बाबू रघुवीर सिंह की मूर्ति बीते दिनों रात के अंधेरे में लगा दी गयी,जिस जगह पर मूर्ति लगाई गई है उस जगह पर नगर निगम द्वारा हिस्टोरिकल थीम वॉल निर्माण कराया जा था। मूर्ति लगाए जाने की सूचना मिलते ही नगर निगम और प्रशासन ने मौके का मुआयना किया। जानकारी के आधार पर मूर्ति लगाने वाले ठेकेदार को मूर्ति हटाने के लिए दो नोटिस जारी किये गए। वहीं मूर्ति हटाये जाने की सूचना मिलने पर स्थानीय तौर पर मूर्ति समर्थक प्रदर्शन कर सकते है। ऐसे में एक बार फिर प्रशासन के सामने टकराव और विवाद की स्तिथि बन सकती है।

READ MORE: मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ पर बवाल, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला, नोटिस जारी 

अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके तहत नगर निगम परिषद ने 3 दिसंबर 2019 को एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें आकाशवाणी तिराहे पर पूर्व विधायक बाबू रघुवीर सिंह की मूर्ति लगाने का ठहराव पास किया गया। निगम ने लगभग 10 लाख की लागत से 10 फुट ऊंची मूर्ति का निर्माण करवाया, जिसे गेंडे वाली सड़क निवासी लक्ष्मण प्रजापति द्वारा बनवाया गया था। लेकिन हाईकोर्ट ने साल 2022 में मूर्ति स्थापित करने पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के किसी भी सार्वजनिक स्थल (गाँव, कस्बे या शहर में सड़क, फुटपाथ, गलियों आदि) पर मूर्ति स्थापित करने पर यह रोक लगाई थी,जिसके चलते यह मूर्ति स्थापित नहीं हो सकी। लेकिन अब 2025 में आकाशवाणी तिराहे पर बनाये जा रहे सेल्फी पॉइंट लोकेशन पर इस मूर्ति को लगा दिया गया।

READ MORE: माइनिंग घोटाला मामलाः हाईकोर्ट ने स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन, मेसर्स किसान मिनरल्स सहित अन्य को जारी किया नोटिस

स्थानीय लोगो का भी कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश के तहत कोई भी मूर्ति नही लगनी चाहिए। क्योंकि पूर्व में मूर्ति से जुड़े कई उपद्रव और विवाद में हुई हिंसा से काफी नुकसान हुआ था। वहीं नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर टी प्रतीक राव का कहना है कि मूर्ति हटाने के निर्देश निगमायुक्त द्वारा दिये गए है। मूर्ति लगाने वाली एजेंसी को नोटिस दिए गए है। ऐसे में जल्द नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m