T20 World Cup 2026 : क्रिकेट की दुनिया में आज तक 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 2 देशों के लिए टी20 विश्व कप खेल चुके हैं. इस बार इस लिस्ट में छठा नाम भी शामिल हुआ है, जो पहले श्रीलंका के लिए खेल चुका है और इस बार अमेरिका टीम का हिस्सा है.

T20 World Cup 2026 : टी20 विश्व कप 2026 का मंच तैयार है. सभी 20 टीमें कमर कस चुकी हैं. सबके स्क्वॉड भी सामने आ चुके हैं. अब 7 फरवरी से लेकर 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में इस मेगा इवेंट की धूम होगी. इस बार जो खिताब जीतने टॉप 5 टीमें दावेदार हैं, उनमें भारत नंबर एक पर है, जो डिफेंडिंग चैंपियन भी है. उसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का नाम है. इस बार 6 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो एक नहीं बल्कि दो देशों के लिए टी20 विश्व कप खेल चुके हैं.
इस लिस्ट में नया नाम शेहान जयसूर्या का है, जो पहले श्रीलंका के लिए टी20 विश्व कप खेल चुके हैं और इस बार वो नई टीम के लिए गर्दा उड़ाने मैदान पर उतरेंगे. शेहान के अलावा और 5 कौन से खिलाड़ी हैं, जो 2 देशों के लिए टी20 विश्व कप खेल चुके हैं. यहां उन सभी की लिस्ट दी गई है.
शेहान जयसूर्या नया नाम
इस लिस्ट में नया नाम शेहान जयसूर्या का है, जो 10 साल पहले 2016 में श्रीलंका के लिए टी20 विश्व कप खेल चुके हैं. इस दफा वो अमेरिका टीम का हिस्सा हैं. वो अब तक 12 वनडे और 18 टी20 मैच खेल चुके हैं.
रीलोफ वान डर मर्व
अब तक 2 देशों के लिए टी20 विश्व कप खेल चुके खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम रीलोफ वान डर मर्व का है, जो 41 साल के हो चुके हैं. ये खिलाड़ी पहले साउथ अफ्रीका के लिए खेले. 2009 और 2010 में अफ्रीका के लिए टी20 विश्व कप खेले, लेकिन फिर उन्होंने नीदरलैंड का रुख किया, जहां से 2016, 2021 और 2022 के टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया. अब एक बार फिर ये खिलाड़ी नीदरलैंड के लिए टी20 विश्व कप 2026 में उतरेगा.
डिर्क नैनेस
इस लिस्ट में नंबर 2 पर ऑस्ट्रेलिया के डिर्क नैनेस हैं, जो सबसे पहले 2009 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले, फिर नीदरलैंड टीम में जगह हासिल करके 2010 का टी20 विश्व कप खेला.
मार्क चैपमैन
इस लिस्ट में तीसरा नाम मार्क चैपमैन का है, जो इस बार न्यूजीलैंड टीम के लिए खेलेंगे. इससे पहले यह बाएं हाथ के बल्लेबाज 2014 और 2016 में हांगकांग के लिए खेल चुका है.
कोरी एंडरसन
इस लिस्ट में तीसरा नाम कोरी एंडरसन का है, जो 2016 में न्यूजीलैंड के लिए टी20 विश्व कप खेले थे. फिर 2024 में अमेरिका टीम के लिए वर्ल्ड कप खेले.
डेविड वीजे
स्टार ऑलराउंडर डेविड वीजे भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं, जो 2016 के टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. फिर उन्हें नामीबिया की टीम में जगह मिली, तब से लेकर अब तक वो इस टीम के लिए 2021, 2022 और 2024 का टी20 विश्व कप खेल चुके हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


