चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर में नशे की हालत में बदमाशों के द्वारा कई तरह के आपराधिक घटनाओं का अंजाम दिया जा रहा है। पिछले दिनों चंदननगर थाना क्षेत्र में आड़ीबाजी करने के मामले फरार चल रहे बदमाश को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है।

अड़ीबाजी की वारदात को दिया था अंजाम

चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि फरियादी रौनक कचोले निवासी दामोदर नगर के साथ में अड़ीबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया था। नजदीक में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे पर भी पत्थर फेंके गए थे जिसकी तस्वीर कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए अर्थ उर्फ चाय और राहुल झटका को पकड़ा था।

3 थाना क्षेत्र में 7 अपराधिक प्रकरण दर्ज

वारदात में शामिल रोहित मराठा फरार चल रहा था। उस पर तीन थाना क्षेत्र में 7 अपराधिक प्रकरण दर्ज है जिसे पुलिस ने पड़कर मौके पर भी लेकर पहुंची जहां उसने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक नशे की लत के कारण वह इस तरह की वारदात को कर रहा था। अभी उससे अन्य आपराधिक मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।

तिलक करोले, चंदन नगर थाना प्रभारी इंदौर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m