तनवीर खान, मैहर। स्कूलों के नाम पर हुए 4 करोड़ 37 लाख रुपये के लघु निर्माण घोटाले में शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। रामनगर विकासखंड में भवन मरम्मत, पार्किंग शेड और साइकिल स्टैंड निर्माण के नाम पर नियम विरुद्ध भुगतान का मामला सामने आने के बाद तीन प्राचार्यों को सस्पेंड कर दिया गया है।

फर्जी भुगतान निजी फर्मों को किए

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, रीवा संभाग ने संकर्षण प्रसाद पाण्डेय, रवीन्द्र सिंह और किरण पटेल को निलंबित किया है। आरोप है कि इन प्राचार्यों ने अलग-अलग स्कूलों में 23 से 25 लाख रुपये तक के फर्जी भुगतान निजी फर्मों को किए। तीनों निलंबित प्राचार्यों को बीईओ कार्यालय अमरपाटन से अटैच किया गया है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार का ‘काला खेल’: डामर की जगह डाला जा रहा काला तेल;

बीईओ, 4 प्राचार्य और 1 चपरासी पर कार्रवाई हो चुकी

गौरतलब है कि इससे पहले भी इस मामले में बीईओ, चार प्राचार्य और एक चपरासी पर कार्रवाई हो चुकी है। फिलहाल जांच जारी है और आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाई के संकेत हैं। इनके द्वारा वाणी इंफ्राक्चर भोपाल के नाम पर भुगतान किया गया था। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सगौनी के प्राचार्य रवीन्द्र सिंह को भी निलंबित किया गया है। इनके द्वारा वाणी इंफ्राक्चर के नाम पर नियम विरुद्ध भुगतान किया गया था। इसके अलावा शासकीय हाई स्कूल मड़वार की प्राचार्य किरण पटेल को निलंबित कर बीईओ कार्यालय अमरपाटन से अटैच किया गया है। इनके द्वारा श्री रुद्र इंटरप्राइजेज के नाम पर भुगतान किया गया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m