कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में एक युवक को 2 लोगों ने जमकर पीट दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवाद की वजह प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा गया है। पुलिस के संज्ञान में वीडियो आने के बाद जांच शुरू कर दी गयी। मांमला हजीरा थाना क्षेत्र का है।
सोशल मीडिया पर फेंका दोस्ती का जाल: युवती के इनकार पर भेजने लगा अश्लील मैसेज, नाबालिग पहुंची थाने
56 सेकेंड के वीडियो में युवक की पिटाई होते साफ देखा जा सकता है। जहां युवकों ने किसी को फोन करने और मिस यू का मैसेज भेजने की बात कही। इस दौरान बदमाश उन्हें गालियां भी दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो में पिट रहा युवक और हमला करने वाले बदमाश युवक कौन है ?
मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही सक्रिय होकर आरोपियों की पहचान के लिए पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। इस मामले को लेकर थाने में कोई भी शिकायत दर्ज कराने नहीं आया है। ऐसे में पुलिस फिलहाल मारपीट के वीडियो के आधार पर बदमाश युवकों की तलाश कर जारी है और पहचान होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


