Today’s Top News : रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नवा रायपुर में आज छत्तीसगढ़ सरकार और अधिकारियों के साथ नक्सलविरोधी अभियानों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वामपंथी उग्रवाद (LWE), राज्य में नक्सलवाद की वर्तमान स्थिति और बस्तर के विकास पर चर्चा हुई। इस दौरान राज्य और नक्सल प्रभावित अन्य प्रदेशों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहस्यमयी तरीके से लापता (Woman Missing) हो गई है. महिला कबीरधाम जिले के पांडा तराई क्षेत्र से करीब सात दिन पहले अपने मायके बिलासपुर के अशोकनगर जाने के लिए निकली थी. परिजनों के अनुसार, वह घर से यह कहकर निकली थी कि बच्चों के साथ अस्पताल में इलाज कराने के लिए बिलासपुर जा रही है, लेकिन वहां पहुंचने ही नहीं। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं, महिला और बच्चों की तलाश की जा रही है.

गरियाबंद। जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली एक बार फिर उजागर हुई है। निमोनिया से पीड़ित 35 वर्षीय युवक को समय पर ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। परिजनों ने निजी सोमेश्वर अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला।

आरंग। आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग पर शनिवार को धान से लदे बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान नंदकिशोर लोधी और कुंतीबाई लोधी के रूप में हुई है. वहीं बाइक चालक की मां गंभीर रूप से घायल हैं. तीनो पुलिस ने भाग रहे आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जो नशे की हालत में वाहन चला रहा था.

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर पुलिस ने बोईरदादर इलाके में देह व्यापार के अड्डे पर दबिश दी। इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। यह मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –

रायपुर में सुरक्षा समीक्षा बैठक : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोले- 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद पूरी तरह हो रहा समाप्त, CM साय ने कहा- हम अपने संकल्प के साथ तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं

अस्पताल की लापरवाही से युवक की मौत! परिजन बोले- बिना जांचे भेजी गई एंबुलेंस, ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज ने रास्ते में तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, दोषियों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग

CG News : तीन बच्चों के साथ महिला रहस्यमयी तरीके से लापता, मायके जाने की बात कहकर निकली थी

काल बनकर दौड़ा ट्रक : एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, शादी से लौटने के दौरान आरंग-खरोरा मार्ग पर हुआ हादसा 

लक्ष्य मार्च 2026: गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक, नक्सल नेटवर्क तोड़ने के साथ नक्सली सरेंडर और गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर हुई चर्चा…

देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, रेड मारकर मकान मालिक और एक संदिग्ध महिला को पकड़ा

CG News: सड़क जाम करना कांग्रेस विधायक को पड़ा भारी, 12 समर्थकों सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

पॉवर सेंटर: चर्चा में आईजी साहब… स्पष्टीकरण … एफआईआर… जंगलराज… कलेक्टर के नाम पर वसूली… मौसम… – आशीष तिवारी

नाम बदला, पहचान बदली… चंडालपुर बना चंदनपुर, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होते ही गांव में जश्न का माहौल…

भीषण सड़क हादसा: लौह अयस्क से भरे ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, फिर 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, दो युवकों की मौत

CG Accident News : 3 ट्रेलरों में जोरदार भिड़ंत, जिंदा जला ड्राइवर… इधर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर में बाइक सवार की मौत

आबकारी भवन के ऑडिट रूम में लगी आग, CSMCL ने शार्ट सर्किट बताया कारण, इधर एमडी ने गठित की जांच समिति

CG Crime News : शराब पीने के बाद बढ़ा विवाद, फिर धारदार हथियार से पेट पर किया हमला, युवक की इलाज के दौरान मौत

शराब दुकान के आहाते में घुसा भालू, मौत को सामने देख पत्थर बना युवक, ऐसे बचाई जान, देखें Video…

घर में खेलने की खौफनाक सजा : ढाई साल के मासूम पर बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Bastar Pandum 2026 : बस्तर पंडुम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह