रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव के साथ अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग करना भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी मनीष कश्यप को भारी पड़ गया। राज्य सरकार ने उनके इस आचरण को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


आदेश के अनुसार, भारत सरकार द्वारा आयोजित Deregulation संबंधी बैठक की तैयारी को लेकर 23 जनवरी 2026 को विभागीय सचिव द्वारा दूरभाष पर संपर्क किए जाने के दौरान मनीष कश्यप ने आवश्यक जानकारी देने के बजाय अशोभनीय एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। शासन ने इसे अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम-3 का उल्लंघन माना है।
इसके फलस्वरूप राज्य शासन ने अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत कार्रवाई करते हुए मनीष कश्यप को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। उन्हें इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
इसी बीच वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक कारणों से दो अन्य IFS अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। जाधव सागर रामचंद्र को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है, जबकि चंद्र कुमार अग्रवाल को मनेन्द्रगढ़ में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) बनाया गया है।
देखिये आदेश की कॉपी-


- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


