Sports News Update : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. इस बार बोर्ड के फैसलों ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. सबसे बड़ा झटका पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को लगा है, जिनका कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड डाउन कर दिया गया है. वहीं BCCI ने इस बार A+ कैटेगरी को पूरी तरह खत्म कर दिया है. पूरी खबर पढ़ें : BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव

Sports News Update

ICC T20 WC में आज ग्रुप D और A की टीमों का होगा मुकाबला

ICC T20 WC में आज कुल तीन मुकाबले खेले जा रहे हैं. पहले मैच में ग्रुप D के तहत नामीबिया और नीदरलैंड्स आमने-सामने हैं, जहां नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिन के दूसरे मुकाबले में ग्रुप D के ही अंतर्गत न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीमें भिड़ेंगी. यह मैच आज दोपहर 3:00 बजे (स्थानीय समय) शुरू होगा. वहीं दिन का तीसरा मैच ग्रुप A में पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के बीच खेला जाएगा . यह मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में आज शाम 7:00 बजे (स्थानीय समय) प्रारंभ होगा.

एशियाई चैंपियंस लीग टू : अल-नासर को रोनाल्डो की वापसी की उम्मीद

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी अरब आने के बाद अब तक कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है लेकिन उनके क्लब अल-नासर को उम्मीद है कि 41 साल का यह दिग्गज बुधवार को मैदान पर वापसी कर अपनी टीम को ट्रॉफी के करीब पहुंचाने में मदद करेगा. अल-नासर का मुकाबला एशियन चैंपियंस लीग टू के क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की करने के लिए तुर्कमेनिस्तान के अर्कादाग से होगा.

मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल को  2-1 से दी शिकस्त

एर्लिंग हैलेंड के अंतिम लम्हों में पेनल्टी पर दागे गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में लिवरपूल को 2-1 से हराकर खिताब की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा. नॉर्वे के हैलेंड ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की. मैनचेस्टर सिटी की टीम 25 मैच में 50 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. अब उसके और शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल के बीच छह अंक का अंतर है. लीवरपूल को 74वें मिनट में डोमीनिक जोबोज्लाई ने बढ़त दिलाई थी, जिसके 10 मिनट बाद बर्नार्डो सिल्वा ने स्कोर 1-1 कर दिया. हैलेंड ने इसके बाद पेनल्टी पर गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की. एक अन्य मुकाबले में क्रिस्टल पैलेस ने ब्राइटन को 1-0 से हराकर 12 मैच से चले आ रहे जीत के इंतजार को खत्म किया.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H