भारत सरकार का प्रमुख आयोजन, भारत एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026, भारत के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है. यह सभा भारत एआई मिशन के अंतर्गत पहली बार ग्लोबल साउथ में हो रही है, जो इसकी वैश्विक महत्ता को दर्शाती है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सोमवार को भारत दौरे पर आने वाले हैं. वह 19 फरवरी तक भारत में रहेंगे. राष्ट्रपति दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे. राष्ट्रपति मैक्रों सोमवार, 16 फरवरी को रात 11:50 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे.

इस समिट में लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री तथा उप-राष्ट्रपति स्तर के नेता शामिल होकर विश्वभर के एआई क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे.

इस दौरान इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री से मुलाकात, एमओयू एक्सचेंज, इनोवेशन फोरम और भारत-फ्रांस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. मुख्य समिट 19 और 20 फरवरी को आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों भी 16 से 19 फरवरी के बीच भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे और इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. राष्ट्रपति मैक्रों सोमवार, 16 फरवरी को रात 11:50 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. यहां बस आधिकारिक तौर पर फोटो सेशन होना है. 

इस समिट का उद्देश्य विश्वभर में एआई के प्रभावों को समझना और भारत को एक वैश्विक एआई हब के रूप में स्थापित करना है. यह पहल वैश्विक सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देगी और भविष्य के डिजिटल युग की नींव रखेगी.

राष्ट्रपति मैक्रों अपनी यात्रा की शुरुआत मुंबई से करेंगे, जहां 17 फरवरी को प्रधानमंत्री से मुलाकात, एमओयू हस्ताक्षर और भारत-फ्रांस इनोवेशन फोरम में भाग लेंगे. इसके अलावा वे गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित भारत-फ्रांस वर्ष इनोवेशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे. इसके बाद 18 फरवरी को वे दिल्ली आकर भारत मंडपम का दौरा करेंगे. मुख्य समिट के उद्घाटन समारोह में 19 फरवरी को राष्ट्रपति मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई वैश्विक नेताओं की उपस्थिति होगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m