UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है. दिन में तेज धूप निकल रही है. वहीं तेज हवाओं के चलते ठंड का एहसास भी बना हुआ है. हालांकि, विभाग ने 17 और 18 फरवरी को पश्चिम यूपी में बारिश होने की भी संभावना है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की ऱफ्तार से हवाएं चल सकती है.
इसे भी पढ़ें- ‘हार देख BJP घबराई…’, अखिलेश ने SIR को लेकर सरकार को घेरा, कहा- बड़े पैमाने पर PDA का वोट काटने का खेल हो रहा
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं. इससे एक बार फिर तापमान में गिरावट हो सकती है. विभाग के अनुसार मथुरा, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, संभल, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कासगंज, हाथरस, मैनपुरी और एटा में बारिश होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें- आशिक, अय्याशी और सुहाग का खात्माः प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति का किया मर्डर, ऐसी खुल आरोपियों की पोल
IMD ने मौसम में बलदाव होने की संभावना जताई है. हालांकि, ये भी कहा है कि छिटपुट बारिश की वजह से तापमान में कुछ खास असर नहीं होगा. दिन का तापमान ज्यादा रहेगा. वहीं कल यानी बुधवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की आशंका मौसम विभाग ने जारी की है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


