कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर। मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के थलोई गांव में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने नाबालिक लड़के को चाकू मार कर घायल कर दिया। चाकू लगने से घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
जमीन का चल रहा था विवाद
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी हरिकेश तिवारी से पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से जमीन का कुछ विवाद चल रहा था। उसी रंजिश को लेकर मंगलवार शाम लगभग 6 बजे हरिकेश तिवारी का पुत्र श्याम कुमार तिवारी उम्र लगभग 17 वर्ष अपने साथी ऋषभ कुमार यादव के साथ जा रहा था।
READ MORE: ‘हिंदू 3 बच्चे पैदा करें, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए’, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, कहा- ‘घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करना होगा’
घात लगाकर बैठे हमलावरों ने नाबालिक को पड़कर उसके ऊपर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया। एक चाकू के गले में लगा जो आर पार हो गया और दूसरा चाकू उसके सीने में घुसेड दिया। चाकू लगते ही श्याम तिवारी जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यहां नजारा देख कर उसका साथ रहा लड़का वहां से फरार हो गया।
घायल की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े लेकिन हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
READ MORE: ‘इन्होंने काशी में करीब सौ मंदिर तोड़े…’, अखिलेश ने CM योगी पर बोला हमला, कहा- शंकराचार्य जी को गंगा में स्नान नहीं करने दिया
परिजनों द्वारा घायल को उपचार के लिए मछली शहर स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां गंभीर कोर्ट करने के कारण चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जिला अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा घायल को जिला अस्पताल ने भी वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


