लखनऊ. प्रदेश में आज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है. बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी. वहीं परीक्षा शुरू होने से पहले सीएम योगी ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए खास मैसेज दिया. सीएम योगी ने कहा, मेरे प्रिय विद्यार्थियों उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं. आप सभी को मेरा शुभाशीष. परीक्षाएं केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि यह आपके धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है. पूर्ण विश्वास है कि आपने वर्ष भर जो कठिन परिश्रम किया है, उसका सकारात्मक परिणाम आप सभी को अवश्य प्राप्त होगा. मां सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे.
इसे भी पढ़ें- भाजपा का फर्जीनामा और चुनाव आयोग की… फार्म-7 के जरिए PDA का वोट कटवाने का आरोप, अखिलेश यादव ने घेरते हुए दिया बड़ा बयान
बता दें कि इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में 27,61,696 छात्र होंगे शामिल होंगे. वहीं इंटरमीडिएट में 25,76,082 छात्र परीक्षा देंगे. इस साल 53,37,778 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. परीक्षा संपन्न कराने के लिए कुल 8033 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं. 596 राजकीय विद्यालय सेंटर बनाए गए हैं. 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, 3984 स्ववित्त पोषित विद्यालयों में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- ‘अस्पतालों की जानबूझकर अनदेखी की…’, BJP सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर बिना स्टॉफ के पड़े हैं
वहीं बोर्ड की परीक्षाओं में नकल होने से रोकने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किया गया है. परीक्षा कक्ष में 2 CCTV, वॉयस रिकॉर्डर और लाइव वेबकास्टिंग लगाए गए है. साथ ही अति संवेदनशील 20 परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाया गया है. राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम लखनऊ से इसकी मॉनिटरिंग करेगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


