राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ओबीसी मामले में बड़ा बया दिया है। कहा- ओबीसी की जनगणना रोकने का कलंक कांग्रेस के माथे पर। झूठ बोलो आगे चलो यही कांग्रेस है। कांग्रेस के झूठ को दुनिया जानती है, चुनाव में इसलिए मुंह की खानी पड़ रही है। ओबीसी की जनगणना के बंद करने का कलंक कांग्रेस के माथे है। सामाजिक विद्वेष फैलाती है कांग्रेस, फूलसिंह बरैया पर कभी कार्रवाई नहीं करती। वर्गों को लड़ाने का काम कांग्रेस करती है। ये न भगवान के न समाज के। मैदान पर कम, हंगामा में ज्यादा भरोसा करती है। कांग्रेस सामाजिक संघर्ष को बढ़ावा देती है।
16 के 16 नगर निगम बीजेपी जीती
बीजेपी के प्रशिक्षण पर सीएम डॉ मोहन यादव बोले- बीजेपी कार्यकर्ताओं की अलग पहचान है। बीजेपी के विचार को जनता पसन्द करती है। परिवार भाव से काम करते हैं। प्रशिक्षण के दम पर मध्यप्रदेश से प्रधानमंत्री निकले। पंचायत, नगरीय निकाय, विधानसभा, लोकसभा चुनाव की तैयारी है। हम हमेशा तैयार रहते हैं, इसलिए 16 के 16 नगर निगम चुनाव बीजेपी जीतती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


