कुंदन कुमार, पटना। बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। सिन्हा ने AI समिट में यूथ कांग्रेस की हरकत को देश को शर्मसार करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि, एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार वैश्विक मंचों पर भारत की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में व्यवधान डालकर राष्ट्र की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
देश से माफी मांगे कांग्रेस- ऋतुराज सिन्हा
ऋतुराज सिन्हा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति देशहित से अधिक राष्ट्रविरोध की राजनीति पर आधारित है। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और AI क्षेत्र में बढ़ती ताकत को स्वीकार कर रहा है, तब इस प्रकार का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि, भारत की जनता भारतविरोधी सोच वाली पार्टी के साथ कभी खड़ा नहीं रहेगी। कांग्रेस और उसके नेतृत्व देश की जनता से तत्काल माफी मांगे।
जाने क्या है पूरा मामला?
दरअसल भारत मंडपम में चल रहे एआइ समिट में आज शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब यूथ कांग्रेस के 20 से 30 कार्यकर्ताओं ने यूएस डील को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने हाल ही में हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओें ने शर्टलेस होकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ कानूनी एक्शन लेने की तैयारी चल रही है।
ये भी पढ़ें- ‘मेरी सुरक्षा से खिलवाड़’, पप्पू यादव ने पटना SSP पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- मुझसे कैसी घृणा? मेरा बिहार आना गुनाह
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


