मेरठ। पीएम मोदी ने 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के शेष हिस्सों का उद्घाटन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हें विपक्ष जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि सपा, कांग्रेस ने जहरीली राजनीति नहीं बदली बीजेपी ने विकास की राजनीति की सपा, कांग्रेस अपनी जहरीली राजनीति छोड़ें। सपा राज में जो अपराधी बेखौफ घूमा करते थे, वो आज योगी जी की सरकार में जेलों में दिन बिता रहे हैं। हमने घोटाले भी बंद किए और देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर भी आगे बढ़ाया
कांग्रेस पर पर बोला तीखा हमला
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, ये मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, मेरी मां को गाली देने से इन्हें कोई परहेज़ नहीं है, उन्हें भाजपा, NDA से विरोध है… लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI ग्लोबल समिट यह भाजपा का समारोह नहीं था और न ही भाजपा का कोई नेता वहां मौजूद था।
READ MORE: ‘रामभद्राचार्य पर मुकदमा वापस लेकर भूल कर दी…’, अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था
देश को तबाह करने पर तुले हुए
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हुए हैं। अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है, तो पहले आपको जनता के दिल जीतने पड़ेंगे। महिला सांसदों को भेज कर, सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। क्या आप लोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो?
READ MORE: ‘देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो….’, विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।
कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई
मुझे इस बात का संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है। मैं इसके लिए विपक्ष के इन साथियों का उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता है। एक तरफ, आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं, जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


