राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज टंट्या भील विश्वविद्यालय में शिक्षकों के खाली पदों का मामला उठा।
कांग्रेस विधायक डॉ झूमा सोलंकी के सवाल पर सरकार की ओर से बताया गया पदपूर्ति के लिए समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है।

कांग्रेस विधायक डॉ झूमा सोलंकी के सवाल

विधानसभा में कांग्रेस विधायक डॉ सोलंकी ने बताया कि- टंट्या भील विश्वविद्यालय में 140 में से सभी पद खाली है प्रतिनियुक्ति से काम चल रहा है। उन्होंने सरकार से पूछा कि- खरगोन जिले अन्तर्गत क्रांतीसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय में कितने पदों पर वर्तमान में पदपूर्ति है? कितने पद रिक्त हैं? उक्त रिक्त पदों पर कब तक पदपूर्ति की जायेगी?

कुछ शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए

उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार का जवाब- वर्तमान में स्नातक स्तर पर कृषि, कला, वाणिज्य (कम्प्यूटर), विज्ञान (कम्प्यूटर) तथा स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र पाठयक्रम संचालित हैं। विश्वविद्यालय के लिए सहायक प्राध्यापक के 80 पद, सह प्राध्यापक के 40 पद तथा प्राध्यापक के 20 पद, कुल 140 शैक्षणिक पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में सभी पद रिक्त हैं। पदपूर्ति की समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है, कुछ शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m