राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज पत्थरबाजी पर चर्चा की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हंगामा को देखते हुए विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

कार्यकर्ताओं पर इंदौर भोपाल दोनों जगह हमले हुए

सदन में आज सुबह भोपाल और इंदौर में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने के मुद्दे पर अचानक ध्यान आकर्षण लाया गया। भाजपा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ध्यानाकर्षण लाए। संसदीय कार्य मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं पर इंदौर भोपाल दोनों जगह हमले हुए। महिला कार्यकर्ता घायल हुई है उसको लेकर ध्यान आकर्षण लाया है,
सदस्य उस पर बोलना चाहते हैं।

MP Budget Session 2026: टंट्या भील विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 140 पद खाली, प्रतिनियुक्ति से चल रहा

कांग्रेस इस पर चर्चा नहीं करना चाह रही

इस पर कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि हमारे कार्यालय पर हमले हुए। भाजपा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने कहा कि पहले से पत्थर इकट्ठे किए गए। पूरा देश अपमानित हो रहा है, मध्य प्रदेश में गुंडागर्दी की जा रही है। शनिवार और रविवार होने की वजह से हम सूचना नहीं दे पाए। कांग्रेस इस पर चर्चा नहीं करना चाह रही है, कांग्रेस की यह हताशा है। पांडे ने अध्यक्ष से कहा- ध्यानाकर्षण पर चर्चा के लिए समय प्रदान करें। कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा पर चर्चा क्यों नहीं की गई, उस पर बात करते हैं। यह गलत परंपरा बनाई जा रही है। विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m