कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नेशनल हाइवे पर निर्मित 400 करोड़ के ब्रिज ढहने मामले में निर्माणी कंपनी के खिलाफ अपराध कायम किया गया है। MPRDC ने शहपुरा थाने में FIR करवाई है। MPRDC ने माना कि निर्माण काम में भारी लापरवाही बरती गई है।

मामले में वागड़ इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड एवं मेसर्स सोरथिया वेल्जी रतना पर FIR दर्ज हुई है। निर्माणी कंपनी के विनोद जैन और हुकुम सिंह के खिलाफ FIR की गई है। MPRDC के अनुसार नियमों का पालन नहीं किया गया। MPRDC ने माना कि ब्रिज बनाने में सही सामग्री का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

ब्रिज बनाने में सुरक्षा और मजबूती का ध्यान नहीं रखा गया। MPRDC का कहना है कि निर्माण कंपनी ने सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा। कुछ महीने पहले नेशनल हाईवे का दूसरा हिस्सा गिरने के बाद भी लापरवाही बरती गई। लापरवाही के चलते नेशनल हाइवे का दूसरा हिस्सा गिर गया। जबलपुर के शहपुरा थाने में FIR दर्ज की गई है।

MP Budget Session 2026: पत्थरबाजी पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

MP Budget Session 2026: टंट्या भील विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 140 पद खाली, प्रतिनियुक्ति से चल रहा काम,

पत्थरबाजी मामले में TI पर गिरी गाजः सीहोरा टीआई हटाए गए, प्रतीक्षा मार्को को सौंपा थाने का प्रभार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m