प्रदीप मालवीय, उज्जैन। एमपी के उज्जैन में सिंहस्थ की आरक्षित भूमि पर आस्था की आड़ लेकर किए जा रहे व्यावसायिक अतिक्रमण के विरुद्ध आज नगर निगम और जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सुबह से ही भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम की रिमूवल गैंग लालपुर और नरसिंह घाट क्षेत्र पहुंची, जहां ‘आश्रम’ निर्माण के नाम पर बनाए जा रहे आलीशान और होटल नुमा अवैध ढांचों को जमींदोज कर दिया गया।
प्रशासन को सूचना मिली थी कि स्वामी पुण्यानंद आश्रम शंकराचार्य मठ, क्षत्रिय कलोता समाज पारमार्थिक न्यास और अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज जैसे प्रमुख स्थानों पर आश्रम की आड़ में लग्जरी होटल जैसी भव्य इमारतें खड़ी की जा रही है। इसी क्रम में शंकराचार्य मठ, माधवानंद आश्रम और इंद्रदेव गुरु के अवधेश शेड परिसर में भी अवैध पक्के निर्माण पाए गए।
नगर निगम अपर आयुक्त संतोष टैगोर और एसडीएम के नेतृत्व में चली इस मुहिम में जेसीबी और पोकलेन के माध्यम से लगभग एक लाख स्केयर फिर क्षेत्र से अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि सिंहस्थ क्षेत्र की मर्यादा और मास्टर प्लान का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


