नितिन नामदेव, रायपुर। राजधानी की खस्ताहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस कमिश्नर ने बड़ा फैसला लिया है. ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को चौक-चौराहे के 50 मीटर के दायरे में वाहन नहीं रोकने का निर्देश जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें : CG Morning News: छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज जारी होगी अधिसूचना, विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन, सहयोग केंद्र में मंत्री राजेश अग्रवाल सुनेंगे समस्याएं, सीके नायडू ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा छत्तीसगढ़

दरअसल, राजधानी में सबसे बड़ी समस्या चौक-चौराहों पर आती है, जहां जब चाहे, जैसे चाहे ऑटो और ई-रिक्शा चालक गाड़ियों को रोक देते हैं. इससे यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है. स्थिति का आंकलन करने के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के लिये 50 मीटर का निर्देश जारी किया है. इस दायरे के भीतर सवारी के लिए गाड़ी रोकने पर पुलिसकर्मी सीधे ई-चालान काटेंगे. इसके साथ ही लेफ्ट टर्न के नियम का पालन करना अनिवार्य किया गया है.