सत्या राजपूत, रायपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव निजी दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक विमल चोपड़ा के सुपुत्र के विवाह समारोह में शिरकत की। शादी समारोह रायपुर के एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपत्ति को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह दौरा पूरी तरह निजी बताया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सुरक्षा के मद्देनजर समारोह स्थल पर आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


