कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में 15 दिन पहले शादी हुई नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के बाद नवविवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए न सिर्फ विरोध प्रदर्शन किया बल्कि एसपी ऑफिस पहुंचकर एक ज्ञापन भी सौंपा है।
6 को शादी और 20 फरवरी को मौत
दरअसल 6 फरवरी को कैमोरी निवासी पूजा साहू की लार्डगंज इलाके निवासी निखिल साहू से शादी हुई थी। 20 फरवरी को पूजा पति, सास, ससुर और ननद के साथ उज्जैन गई थी। 21 फरवरी को उज्जैन में उसकी मौत हो गई।
बीजेपी ने विदिशा जिला के पदाधिकारियों की घोषणा कीः कार्यकारिणी में 25 सदस्य शामिल, देखें सूची
मौत के घाट उतारने का आरोप
SP ऑफिस पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। कहा- उज्जैन ले जाकर नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया। किसी अस्पताल में इलाज कराने की बजाय ससुराल पक्ष के लोग मायका पक्ष को बीमार पूजा का वीडियो भेज रुपयों की मांग करते रहे। पूजा के परिजनों ने शादी में चार लाख रुपए और जेवर दहेज में दिया था। उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग रुपयों की मांग करते रहे। मृतक की फोटो वाली पोस्टर लेकर परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस विधायक पर FIR को लेकर विधानसभा में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, बाबू जंडेल ने किया शीर्षासन
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


