देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करके कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विकास और समान न्याय के बजाय भेदभाव को प्राथमिकता देना उनकी सियासी शैली का हिस्सा रहा है। सीएम ने कांग्रेस को
तुष्टिकरण की राजनीति करने वाला करार दिया है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम धामी ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति किसी भी समाज को आगे नहीं बढ़ा सकती। दुर्भाग्य से कांग्रेस ने वर्षों तक वर्ग विशेष की राजनीति को बढ़ावा देकर इसी प्रवृत्ति को मजबूत किया है। विकास और समान न्याय के बजाय भेदभाव को प्राथमिकता देना उनकी सियासी शैली का हिस्सा रहा है। सालों तक उन्होंने यही काम किया है। जिसकी वजह से उनकी पार्टी अब समाप्त होने की कगार पर है।

READ MORE: ‘ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं’… हिंदू रक्षक दल के लोगों ने सड़क किनारे लिखा भड़काऊ स्लोगन, धामी राज में बस क्या यही होगा ?

सीएम धामी ने आगे कहा कि सुलभ उपचार और सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार द्वारा बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में कैंसर केयर यूनिट की स्थापना का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस पहल से पर्वतीय क्षेत्रों के मरीजों को अब उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।