Rashmika Wedding Look: सिंदूरी साड़ी, टेम्पल ज्वेलरी…रश्मिका मंदाना का ब्राइडल लुक रहा खास

रश्मिका के लुक की बात करें तो, उन्होंने सिंदूरी कलर की रेशमी साड़ी पहनी है, जिसे फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है.

इस साड़ी में चौड़ा बॉर्डर दिया गया है, जिसमें हैवी जरी का काम है. वहीं, पूरी साड़ी पर मंदिर और हवेली जैसे डिजाइन बारीकी से बनाए गए हैं.

जो हैदराबाद की ऐतिहासिक कला और आध्यात्मिक परंपरा को दर्शा रहे हैं.

साड़ी की तरह ही ब्लाउज भी बेहद खास है. रश्मिका के ब्लाउज में हैवी एम्ब्रॉयडरी है, जिसे गोल्डन तार से बनाया गया है.

अपने सादगी भरे ब्राइ़डल लुक को कंप्लीट करने के लिए रश्मिका ने गोल्ड की हैवी टेम्पल वाली ज्वेलरी पहनी है

माथे पर एक्ट्रेस ने पारंपरिक गोल्डन पत्ती लगाई है. मांग टीका, कमरबंद और हाथों में लाल चूड़िया पहन रश्मिका ने अपना लुक पूरा किया है.

एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखा है और गजरा लगाकर इसे सिंपल-सोबर लुक दिया है.